डर सिर्फ दिखाया नहीं जाता डर सुनाया भी जाता है, Ramsay Brothers के हॉरर में जहां Tulsi ने सोचा, Shyam ने shape दिया, Gangu ने उसे light और shadow से जिंदा किया वहीं एक इंसान था. जिसने उस डर को आवाज़ दी. वो थे — Kiran Ramsay।

Kiran Ramsay
Kiran Ramsay Ramsay Brothers के sound expert थे।लोग उन्हें ज्यादा पहचानते नहीं, लेकिन उनका काम हर सीन में महसूस होता है।उन्होंने हॉरर को सिर्फ visuals तक सीमित नहीं रखा,बल्कि उसमें sound का डर भी जोड़ा। जैसे —पैरों की आहट का echo,दरवाजे का धीरे-धीरे खुलना,हवा की डरावनी आवाज…ये सब उनके बनाए हुए sound effects थे,जो डर को और गहरा बना देते थे।
1980 से लेकर 2000s तक उन्होंने कई फिल्मों में sound department में काम किया —
Darwaza, Guest House, Saboot, Andhera, Purana Mandir, Saamri, Telephone, Veerana,
Dak Bangla, Saaya, Sabse Bada Khiladi, Khiladiyon Ka Khiladi, International Khiladi, Khiladi 420,Dhund, Khakee, Insan, Family: Ties of Blood
हर जगह उनका एक ही मकसद था — डर को सुनने लायक बनाना।लेकिन Kiran Ramsay सिर्फ sound तक सीमित नहीं थे।उन्होंने direction में भी काम किया —Shaitani Ilaaka (1990) और Aakhri Cheekh (1991)।उनकी फिल्मों में एक raw और disturbing horror feel होता था।उनका सफर camera department से शुरू हुआ था —Darwaza (1978) और Andhera (1980) में उन्होंने associate cameraman के रूप में काम किया।इसके अलावा उन्होंने production में भी हाथ आजमाया — Darwaza (1978), Khoj (1989), 2001: Do Hazaar Ek (1998), Good Luck! (2008)।
अब समझ आता है कि Ramsay horror इतना खास क्यों है।क्योंकि वो सिर्फ देखा नहीं जाता बल्कि सुना भी जाता है। जहां Tulsi ने vision दिया, Shyam ने उसे shape दिया, Kumar ने उसे लिखा और नया बनाया, Keshu ने उसे संभाला, Gangu ने उसे visual बनाया, वहीं Kiran Ramsay ने उस डर को आवाज़ दी।इसीलिए Ramsay Brothers का हॉरर सिर्फ आंखों में नहीं…बल्कि कानों में भी गूंजता है। अगले एपिसोड में हम बात करेंगे Ramsay Brothers Chapter 7 — Arjun Ramsay के बारे में।
