नमस्कार दोस्तों,
आज हम बात करेंगे 1992 की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म Beta के बारे में ….
इस वीडियो में हम जानेंगे इस फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और कुछ दिलचस्प फैक्ट्स। Beta फिल्म को डायरेक्ट किया था Indra Kumar ने। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आए Anil Kapoor और Madhuri Dixit।

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म की कहानी की।
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म की कहानी की। फिल्म की कहानी एक सीधे सादे और भोले लड़के राजू के आसपास घूमती है। राजू अपनी सौतेली माँ लक्ष्मी देवी से बहुत प्यार करता है और उनकी हर बात मानता है। लेकिन सच्चाई यह होती है कि लक्ष्मी देवी अंदर से बहुत चालाक होती है। वह राजू की संपत्ति और धन को अपने कब्जे में रखना चाहती है। फिल्म में लक्ष्मी देवी का किरदार निभाया है Aruna Irani ने, और उनका यह रोल फिल्म की सबसे मजबूत कड़ी माना जाता है।कहानी में मोड़ तब आता है जब राजू की शादी सरस्वती नाम की एक समझदार और साहसी लड़की से होती है।इस किरदार को निभाया है Madhuri Dixit ने।शादी के बाद सरस्वती को धीरे-धीरे पता चलता है कि उसकी सास राजू को धोखा दे रही है और घर की सारी संपत्ति अपने बेटे के नाम करनाचाहती है।अब सरस्वती अपने पति को सच्चाई बताने की कोशिश करती है।लेकिन राजू अपनी माँ पर इतना भरोसा करता है कि वह अपनी पत्नी की बात पर विश्वास नहीं करता।इसके बाद सरस्वती अपनी बुद्धिमानी और साहस से लक्ष्मी देवी की चालों का सामना करती है। फिल्म में आगे कई भावनात्मक और नाटकीय मोड़ आते हैं, और अंत में सच्चाई की जीत होती है।
Star Cast :
- Anil Kapoor ने राजू का किरदार निभाया था।
- Madhuri Dixit ने सरस्वती का किरदार निभाया।
- Aruna Irani ने लक्ष्मी देवी का नकारात्मक किरदार निभाया।
- Anupam Kher
- Laxmikant Berde
अब बात करते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की।
Beta फिल्म का बजट लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये था। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह यह फिल्म 1992 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई।
अब जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स।
पहला फैक्ट यह है कि यह फिल्म 1987 की तमिल फिल्म Enga Chinna Rasa का रीमेक थी। दूसरा फैक्ट यह है कि फिल्म का गाना Dhak Dhak Karne Laga बहुत बड़ा सुपरहिट हुआ था। इस गाने के बाद Madhuri Dixit को पूरे भारत में Dhak Dhak Girl कहा जाने लगा।तीसरा फैक्ट यह है कि इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए Aruna Irani को Filmfare Award भी मिला था।
कुल मिलाकर Beta 90 के दशक की एक ऐसी फिल्म है जिसमें परिवार, भावनाएँ, संगीत और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।
