Madan Mohan का जादू!कैसे बना Aap Ki Nazron Ne Samjha’ सुपरहिट गाना क्यों रो पड़े थे लोग इस गाने पर?

नमस्कार। किस्से सिनेमा के इस एपिसोड में मैं लेकर आया हूं एक मशहूर गीत का किस्सा। दोस्तों, मुंबई के ब्रिज कैंडी के पास एक बमबलिस करके रेस्टोरेंट हुआ करता था। और यह बात है 60 के दशक की। वहां पर तीन लोग बैठा करते थे। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन। शंकर जयकिशन के जयिशन जी और गायक दलत महमूद तीनों का मजमा वहां शाम को लगता था और उनके पास जो भी रेस्टोरेंट में आते थे उनके पास मिलने वालों का तांता लग जाता था और सारे लोग उनसे ऑटोग्राफ लिया करते थे। इन तीनों में हमेशा यही शर्त रहती थी कि सबसे ज्यादा ऑटोग्राफ किससे लिया जा रहा है और हमेशा तलत महमूद बाजी मार लिया करते थे। एक दिन ऐसा हुआ कि एक बड़ी ही खूबसूरत हसीन आंखों वाली एक लड़की उस रेस्टोरेंट में आती है और मदन मोहन जी की नजर उस पर जाती है। मदन मोहन कहते हैं कि भाई भले आज ऑटोग्राफ किसी के हिस्से में ज्यादा आए लेकिन मुझे तो यह लगता है कि यह लड़की मेरे हिस्से आएगी। मतलब पहला ऑटोग्राफ यह मुझसे ही लेगी।

आप देख रहे हो इसकी खूबसूरती और एक टक उसको निहारते जाते हैं क्योंकि तलत महमूद कहते हैं कि हो ही नहीं सकता। क्योंकि जो भी ऑटोग्राफ लेने आता है वह सबसे पहले सिंगर के पास आता है। खैर और वही हुआ जो मदन मोहन ने कहा। वो लड़की ने केक खरीदा। केक खरीदने के बाद आई और सबसे पहले मदर मोहन को अपनी डायरी और पेन थमाया और बोली ऑटोग्राफ प्लीज। मदर मोहन ने ऑटोग्राफ दिया और वो ऑटोग्राफ लेकर जब चली गई तो लोगों ने जयिशन ने उनको बधाई दी। वो बधाई लिए नहीं बोले कि मुझे जो है एक धुन आ रहा है इस लड़की को देखकर। वो मैं धुन बना रहा हूं। मुझे थोड़ी देर के लिए अकेला छोड़ दो। और ये धुन बनाने लगे। धुन बनाने के बाद जब घर आए उसको उन्होंने धुन को कंपोज किया। और हारमोनियम पर। उसके बाद अगले दिन गीतकार राजा मेहंदी अली खान को बुलाया और बोला कि भाई इस पर जो है एक गीत लिख दो। राजा मेहंदी अली खान ने वो गीत लिख दिया और कुछ ही महीने बाद फिल्म अनपढ़ बन रही थी। उसमें मदन मोहन ने यह गीत दिया और यह गीत इतना मशहूर हुआ। उस लड़की की खूबसूरत आंख को देखकर जो उन्होंने गीत लिखा था वह गीत के बोल थे कि आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे बहुत ही मशहूर हुआ बहुत ही मकबूल हुआ |

“Don’t miss out—watch the full review in the video below!”