Kanti Shah

Kanti Shah बॉलीवुड के ऐसे फिल्ममेकर हैं जो लो बजट और मसालेदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में सीधे आम जनता के लिए होती थीं।

Kanti Shah

उनका जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की। पढ़ाई में उनका मन नहीं लगा, इसलिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए—कभी गैराज में मैकेनिक, तो कभी छोटा व्यापार—but कुछ भी ज्यादा समय तक नहीं चला।
उनकी जिंदगी तब बदली जब उनकी मुलाकात रघुनाथ सिंह से हुई। उनकी मदद से कांति शाह को फिल्म प्रोडक्शन में काम मिला। यहीं से उन्होंने सीखा कि फिल्म कैसे बनती है और पैसा कैसे कमाया जाता है।
उन्होंने अपनी पहली फिल्म Mardhad (1988) बनाई। यह फिल्म बड़ी हिट नहीं थी, लेकिन इसने अच्छा प्रॉफिट कमा लिया। यहीं से उन्हें समझ आया कि कम बजट में भी पैसा बनाया जा सकता है।

एक बार कोलकाता के थिएटर में उन्होंने देखा कि लोग खास सीन देखने के लिए भीड़ लगा रहे हैं। तभी उन्हें समझ आया कि जनता क्या देखना चाहती है। इसके बाद उन्होंने ऐसी फिल्में बनानी शुरू कीं जो सीधे मास ऑडियंस को टारगेट करती थीं, खासकर छोटे शहरों और गांवों के लोगों को। इसके बाद उन्होंने पहली बार खुद फिल्म बनाई और डायरेक्ट की—Ganga Jamuna Ki Lalkar (1991)। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपना एक फॉर्मूला बना लिया: एक्शन, ड्रामा और मसाले से भरपूर सिनेमा।

इसके बाद उन्होंने लगातार कई फिल्में बनाई जैसे Basanti Tangewali, Phoolan Hasina Ramkali, Aag Kaa Toofan, Veer, Rangbaaz और Loha। इन फिल्मों के नाम से ही पता चल जाता था कि फिल्म में क्या मिलने वाला है—फुल एक्शन, ड्रामा और मसाला। उनका एक ही फॉर्मूला था: Low Budget + Action + Drama = Profit। इसी दौरान Mithun Chakraborty का दौर शुरू हुआ। उन्होंने मुंबई छोड़कर ऊटी में काम करना शुरू किया और लो बजट फिल्मों की शूटिंग तेजी से करने लगे। इसी समय कांति शाह को उनके साथ काम करने का मौका मिला और बनी फिल्म Gunda.

गुंडा” की सबसे बड़ी खासियत उसकी कहानी नहीं, बल्कि उसके डायलॉग थे। जैसे— “मेरा नाम है बुल्ला… रखता हूँ खुल्ला”, “माँ मेरी छम्मा… मैं तेरा पप्पा”, “ये तेरी मौत का फरमान है”. ये डायलॉग इतने अजीब और मजेदार थे कि आज भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। शुरू में फिल्म को लोगों ने बहुत खराब कहा, लेकिन बाद में यही फिल्म cult classic बन गई। आज लोग इसे एंटरटेनमेंट के लिए देखते हैं। कांति शाह की फिल्मों में एक चेहरा बार-बार नजर आता है—Sapna Sappu। उनकी मुलाकात अंधेरी के आदर्श नगर में हुई थी, जहां कांति शाह ने उन्हें पहली बार फिल्म का ऑफर दिया। इसके बाद सपना उनकी फिल्मों का अहम हिस्सा बन गईं। कांति शाह बहुत अच्छे से समझ चुके थे कि उनकी फिल्में मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए नहीं हैं। इसलिए उन्होंने सिंगल स्क्रीन थिएटर को टारगेट किया, जहां 10–15 रुपये की टिकट में भी उनकी फिल्में अच्छा कलेक्शन कर लेती थीं।

उनकी फिल्मों को लेकर कई विवाद भी हुए। Dharmendra से जुड़ा एक मामला काफी चर्चित रहा, जिसमें एक सीन को एडिट करके गलत तरीके से दिखाया गया। जब यह बात सामने आई तो मामला बढ़ गया और Sunny Deol तक पहुंच गया। कांति शाह की फिल्मों में एक खास बात हमेशा रही—देसी और ओवर-द-टॉप डायलॉग्स, जो बाद में उनकी पहचान बन गए। लोग भले ही उनकी फिल्मों को खराब कहें, लेकिन सच यह है कि वह जनता की पसंद को समझते थे। और यही वजह है कि उनकी फिल्में आज भी याद की जाती हैं। 👉 क्योंकि सिनेमा वही चलता है… जो जनता देखना चाहती है।

“Don’t miss out—watch the full review in the video below!”