Chapter 7 – (ARJUN RAMSAY- THE SILENT BACKBONE)

फिल्म बनाना सिर्फ डायरेक्टर का काम नहीं होता…इसके पीछे एक पूरी टीम काम करती है…Ramsay Brothers में…Arjun Ramsay का रोल बहुत अहम था

Arjun Ramsay

उन्होंने Tulsi Ramsay और Shyam Ramsay के साथ लगभग हर फिल्म में Associate Director के रूप में काम किया।जैसे —
Do Gaz Zameen Ke Neeche (1972),
Andhera (1975),
Darwaza (1978),
Aur Kaun? (1979),
Guest House (1980),
Saboot (1980),
Hotel (1981),
Dahshat (1981),
Purana Mandir (1984),
Saamri (1985),
Tahkhana (1986),
Veerana (1988),
Purani Haveli (1989),
Bandh Darwaza (1990)।

Arjun Ramsay स्क्रीन पर ज्यादा नजर नहीं आते थे,लेकिन हर फिल्म में उनका काम जरूर होता था।यानि Ramsay Brothers की लगभग हर बड़ी हॉरर फिल्म में उनका सीधा योगदान था।अब सवाल आता है — Associate Director करता क्या है? सीधी भाषा में समझें तो Associate Director, director का right hand होता है।डायरेक्टर जो सोचता है,उसे सेट पर सही तरीके से शूट करवाना Associate Director की जिम्मेदारी होती है।जैसे — शूट का schedule बनाना, actors और crew को manage करना, scene का flow सही रखना, और पूरी शूटिंग को smoothly चलाना।Ramsay Brothers की फिल्में कम बजट में बनती थीं और समय भी सीमित होता था।फिर भी Arjun Ramsay ये सुनिश्चित करते थे कि हर सीन सही तरीके से शूट हो और director का vision वैसा ही स्क्रीन पर दिखे। कुछ फिल्मों में उन्होंने producer के रूप में भी काम किया। यानि उन्होंने सिर्फ direction ही नहीं,बल्कि production में भी योगदान दिया। अब समझ आता है कि Ramsay Brothers की फिल्में इतनी smoothly कैसे बनती थीं। क्योंकि उनके पास एक ऐसा इंसान था…
जो हर चीज़ को चुपचाप संभाल रहा था।इसीलिए Arjun Ramsay को Ramsay Brothers का “silent backbone” कहा जाता है।

“Don’t miss out—watch the full review in the video below!”